15 साल में नहीं 15 दिनों में बनाएं अखंड भारत: मोहन भागवत के बयान पर संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अखंड भारत वाले बयान को लेकर कहा, "अखंड भारत बनाने के लिए 15 साल का वादा मत करिए..यह काम 15 दिन में या 2 साल में करिए।" इससे पहले भागवत ने कहा था कि 15 साल में अखंड भारत बनेगा और ये सब हम अपनी आंखों से देखेंगे।