कभी 150 किलोग्राम की रहीं फिटनेस कोच प्रांजल पांडे ने 85 किलोग्राम वज़न घटाया है। उन्होंने ब्रेकफास्ट में बेसन चिल्ला व लो-फैट ग्रीक योगर्ट जबकि लंच में 100 ग्राम पनीर भुर्जी, 1 मल्टीग्रेन रोटी और 50 ग्राम बॉयल्ड मूंग दाल खाने की सलाह दी है। बकौल प्रांजल, डिनर में 100 ग्राम टोफू करी और 100 ग्राम कुक्ड किनुआ खाना चाहिए।