16 दिसंबर से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 4 नए IPO, 12 कंपनियां होंगी लिस्ट

16 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 4 नए आईपीओ खुलेंगे जिनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है और बाकी 3 एसएमई सेगमेंट के हैं। वहीं, नए सप्ताह में 12 कंपनियां शेयर बाज़ार में अपनी शुरुआत करेंगी। नए आईपीओ में ₹179.39 करोड़ का ममता मशीनरी का आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद होगा।