16 फरवरी से टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2000-2008) स्टार प्लस पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा। निर्माता एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "प्रोमो की एक झलक देखकर ही सारी पुरानी यादें ताज़ा हो गईं।" गौरतलब है कि इस सीरियल में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, रोनित रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी।