16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए 'आप' के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है और वह केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे। पंजाब में 'आप' को 92 सीटें मिली हैं।