17% प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ पॉलिसी बाज़ार, ₹54,000 करोड़ पहुंचा पूंजीकरण

पॉलिसी बाज़ार की पेरेंट कंपनी पीबी फिनटेक सोमवार को अपने आईपीओ मूल्य (₹980/शेयर) के मुकाबले 17.35% प्रीमियम के साथ बीएसई पर ₹1,150/शेयर पर सूचीबद्ध हुई। शेयरों में 26% तक के उछाल के साथ कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण कुछ देर के लिए ₹55,672 करोड़ (फिलहाल ₹54,070.33 करोड़) तक पहुंच गया। पीबी फिनटेक का आईपीओ 16.58 गुना सब्सक्राइब हुआ था।