ऐक्टर सलमान खान ने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट में बताया है कि जब वह 17 साल के थे तब वह निर्देशक बनना चाहते थे। उन्होंने कहा, "किसी ने मुझे निर्देशक के तौर पर काम नहीं दिया...(सबने कहा) 'यह बच्चा कैसे निर्देशन करेगा?'" उन्होंने कहा, "मैं जहां भी गया...अभिनय शुरू करने को कहा गया। फिर मैंने वीडियो बनाना शुरू किया।"