टीवी9 भारतवर्ष के मुताबिक, लोकसभा के सालाना कामकाज के दिन लगातार घटे हैं। पहली लोकसभा साल में औसतन 135 दिन बैठी थी जबकि दूसरी और तीसरी लोकसभा में आंकड़ा क्रमशः 116 और 117 दिन था। 14वीं लोकसभा में 66, 15वीं में 71 और 16वीं में 66 दिन रहा। 2019-2024 तक चली 17वीं लोकसभा सालाना औसतन केवल 55 दिन बैठी है।