18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया शाहरुख को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी
अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने को लेकर आरोपी वकील को मुंबई की एक अदालत ने 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के वकील के मुताबिक, आरोपी का मोबाइल चोरी हो गया था और उसके मोबाइल से कॉल कर शाहरुख को दी गई धमकी आरोपी वकील को फंसाने की एक साज़िश है।