एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि 18 साल की उम्र में लड़कियां वोट दे सकती हैं और सांसद-विधायक, प्रधानमंत्री चुन सकती हैं, बिजनेस स्टार्ट कर सकती हैं, तो शादी क्यों नहीं कर सकतीं? उन्होंने आगे कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीजों के लिए लड़का-लड़की को 18-साल की उम्र में वयस्क माना जाता है तो शादी अलग क्यों है?