15 यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट हुए 19 साल के जैक यडेगरी, अब एआई स्टार्टअप के लिए जुटाए 10 मिलियन डॉलर
अमेरिकी युवा उद्यमी जैक याडेगरी ने 7 साल में कोडिंग सीखी, 16 में पहली वेबसाइट बेची। 2024 में लॉन्च Cal AI ऐप को MyFitnessPal ने खरीदा, जिसके 1.5 करोड़ डाउनलोड और $3 करोड़ सालाना राजस्व था। अब नए AI स्टार्टअप Persona के लिए $10 मिलियन की फंडिंग जुटाई है। जिसे उनकी उपलब्धियों में एक और कड़ी माना जा रहा है।