ऐक्ट्रेस रीवा अरोड़ा को महज़ 19 साल की उम्र में आदि शंकर वैदिक यूनिवर्सिटी से डिजिटल प्रभाव और महिला उत्थान में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (ऑनरिस कॉसा) की डिग्री मिली है। कई टीवी सीरियल्स, ओटीटी सीरीज़, फिल्मों और म्यूज़िक वीडियो में काम कर चुकीं अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं अब डॉक्टर (एच) रीवा अरोड़ा हो गई हूं!🥹🧿🤍🎉"