1957 में यूपी की किन 3 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़े थे वाजपेयी और कहां ज़ब्त हुई थी ज़मानत?

लोकसभा चुनाव-1957 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (दिवंगत) ने उत्तर प्रदेश की 3 सीटों (लखनऊ, मथुरा व बलरामपुर) से चुनाव लड़ा था। मथुरा में वाजपेयी की ज़मानत ज़ब्त हो गई थी जबकि लखनऊ में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। बलरामपुर लोकसभा सीट पर वाजपेयी ने कांग्रेस उम्मीदवार हैदर हुसैन को 9,812 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी।

Load More