रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1959 में आई फिल्म 'लव मैरिज' बॉलीवुड की पहली क्रिकेट फिल्म थी जिसमें दिवंगत ऐक्टर देव आनंद ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में देव आनंद सेंचुरी बनाते हैं जिसके बाद ऐक्ट्रेस माला सिन्हा को उनसे प्यार हो जाता है। यह फिल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल थी।