1975 का आपातकाल एक गलती थी, इंदिरा गांधी को भी इसका एहसास हो गया था: सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने कहा है कि 1975 में आपातकाल लागू करना एक गलती थी। उनका मानना है कि उनकी सास इंदिरा गांधी को भी इस बात का एहसास हो गया था। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि कई लोग इस बात पर हंसेंगे...लेकिन मेरा मानना है कि वह आपातकाल के दौरान अपनाए गए रास्ते को लेकर कभी सहज नहीं थीं।"