रूपा बिस्वास का 1982 में रिलीज़ हुआ बंगाली डिस्को सॉन्ग 'आज शनिबार' अब GTA-6 के रेडियो स्टेशन वर्ल्डवाइड एफएम पर सुनाई दे रहा है। 'डिस्को जैज़' एल्बम का यह गाना उस समय फ्लॉप था। बाद में रूपा के बेटे देबायन ने इसे फिर खोजा और 2019 में एल्बम दोबारा रिलीज़ किया। गौरतलब है, GTA-6 को बनाने में ₹9336 करोड़ लगे।