1988 के रोड रेज मामले में मुझे अब सज़ा नहीं दी जानी चाहिए: एससी से सिद्धू
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से 1988 के रोड रेज मामले में उन्हें सज़ा नहीं देने का अनुरोध किया है। बकौल सिद्धू, समीक्षा याचिका में कोई दम नहीं है और इसे खारिज कर देना चाहिए। याचिका 65-वर्षीय शख्स के परिवार द्वारा दायर की गई थी जिसकी रोड रेज की घटना में मौत हो गई थी।