1999 से पहले तक सुबह 11 बजे नहीं बल्कि शाम 5 बजे पेश किया जाता था केंद्रीय बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। 1999 से पहले बजट को हर साल फरवरी महीने की अंतिम तारीख को शाम 5 बजे पेश किया जाता था। यह परंपरा ब्रिटिश शासन से चली आ रही थी लेकिन 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इसका समय बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया था।