महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्य की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 2-3 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा और सत्र के पहले दिन स्पीकर का चुनाव होगा। नाना पटोले के इस्तीफे के बाद से स्पीकर का पद खाली है।