2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे गृह मंत्री शाह, यूपी चुनाव को लेकर करेंगे बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। शाह यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 403 सीटों के बीजेपी प्रभारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। अपने दौरे पर वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत कर सकते हैं।