inshorts

2 पेग लगाकर उधारी की नोटबुक में लिख डाले 'वास्तव' के 25 सीन: डायरेक्टर ने किया खुलासा

डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि 'वास्तव' के लिए ऐक्टर संजय दत्त से मिलने से पहले उनके पास फिल्म की कोई लिखित स्क्रिप्ट नहीं थी। उन्होंने कहा, "मैं रेस्टोरेंट में गया...बकार्डी के दो पेग मंगवाए।" उन्होंने आगे कहा, "वेटर की नोटपैड उधार ली और फिल्म के 25 अहम सीन एक-एक वाक्यों में लिख डाले।"