2 बार मेरी कार के ब्रेक फेल किए गए, मेरे पानी में शायद कुछ मिलाया जाता था: तनुश्री दत्ता
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मीटू अभियान के बाद उनकी हत्या की कोशिशें की गईं और उज्जैन में दो बार उनकी कार के ब्रेक फेल किए गए। उन्होंने कहा, "मेरे घर में घरेलू सहायिका को 'प्लांट' किया गया था। मैं लगातार बीमार हो रही थी...मुझे शक है कि मेरे पानी में कुछ मिलाया जाता था।"