2 मंत्रियों की जगह केजरीवाल को खुद इस्तीफा देना चाहिए: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे पर कहा है, "(मुख्यमंत्री अरविंद) केजरीवाल की पूरी कैबिनेट भ्रष्टाचार में लिप्त है, 2 मंत्रियों की जगह उन्हें (केजरीवाल) खुद इस्तीफा देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "जिस-जिसको केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया, वे सभी भ्रष्ट पाए गए। इस्तीफा दो और जांच पूरी होने दो।"