2 वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर 2 वोटर आईडी रखने के आरोप में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। दीघा निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारी ने तेजस्वी से दोनों EPIC-नंबरों का विवरण देने को कहा है। गौरतलब है, तेजस्वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है।