अलवर (राजस्थान) में एक पिता ने अपने 2-वर्षीय बेटे को कमरे में बंद कर उसके सिर को दीवार पर बार-बार पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोेपी ने कुल्हाड़ी से वार कर खुद को भी घायल कर लिया। आरोपी पहले भी अपने गुस्सैल-हिंसक व्यवहार के चलते एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर चुका है।