2 साल में सिर्फ 2 कश्मीरी युवक लश्कर में हुए शामिल: जम्मू-कश्मीर के DGP
जम्मू-कश्मीर के DGP नलिन प्रभात ने बताया है कि पिछले 2 साल में सिर्फ 2 कश्मीरी युवक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती लगभग शून्य हो गई है। प्रभात के मुताबिक, कुलगाम में मारा गया लतीफ भट स्थानीय स्तर पर भर्ती होने वाला आखिरी आतंकी था।
read more at Newsbytesapp


