शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी 20 अगस्त को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व विपक्षी नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे। बकौल राउत, देश में विपक्ष एकजुट है और वह अपनी ताकत को बढ़ाना जारी रखेगा।