आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गोपालगंज (बिहार) के भाषण को लेकर प्रतिक्रिया दी है। तिवारी ने कहा, "अमित शाह ने गोपालगंज में 20 मिनट के भाषण में 18 बार (आरजेडी अध्यक्ष) लालू यादव का नाम लिया।" उन्होंने कहा, "जिस प्रकार से तेजस्वी यादव का भय है, डर है, वह दिख रहा था।"