20 वर्षों में 150 रिश्ते ठुकरा चुका हूं, लोग सोचते हैं मुझे सिर्फ हैंगआउट पसंद है: मीका

सिंगर मीका सिंह ने कहा है कि पिछले 20-वर्षों में उन्होंने शादी के 150 रिश्ते ठुकराए हैं। उन्होंने कहा, "काम मेरे लिए बहुत ज़रूरी था...लोग सोचते हैं कि मुझे बस पार्टी करना...लड़कियों के साथ हैंगआउट पसंद है और इसलिए शादी नहीं करता।" बकौल मीका, "मेरी फैमिली में आज तक मेरी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मैं उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड दिखाऊं।"