20 वर्षों से चली आ रही दोस्ती: रानी मुखर्जी के साथ तस्वीर शेयर कर सोनम
अभिनेत्री सोनम कपूर ने शनिवार को अपनी 'पसंदीदा अभिनेत्री' रानी मुखर्जी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "एक दोस्ती जो 20-वर्षों से चली आ रही...लव यू रानी। मेरी पसंदीदा ऐक्ट्रेस को बिलेटेड हैप्पी बर्थडे।" गौरतलब है कि शुक्रवार को मुंबई में अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के 57वें जन्मदिन की पार्टी में रानी शामिल हुई थीं।