20 साल बाद आया फैसला; दिल्ली के LG मानहानि केस में कोर्ट ने मेधा पाटकर को किया बरी

दिल्ली की एक अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को आपराधिक मानहानि के मामले में बरी कर दिया है। यह केस दिल्ली के मौजूदा उप-राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा 2006 में दायर किया गया था। बकौल कोर्ट, आरोप साबित करने के लिए कानूनी रूप से स्वीकार्य सबूत पेश नहीं किए गए इसलिए आईपीसी की धारा-500 के तहत आरोप सिद्ध नहीं हुए।

Load More