20 साल बाद खाली हो रहा पटना का राबड़ी आवास, देर रात गाड़ियों से सामान किया गया शिफ्ट
पटना (बिहार) में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10-सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने की प्रक्रिया गुरुवार देर रात शुरू हो गई। देर रात 3-4 छोटी गाड़ियों से पौधे-गार्डन का सामान शिफ्ट किया गया। गौरतलब है, यह आवास करीब 20 साल से लालू परिवार के पास था जिसे हाल ही में खाली करने का नोटिस भेजा गया था।