20 साल बाद फिल्म 'खोसला का घोसला' का आएगा पार्ट 2, पुराने कलाकारों की होगी वापसी

ऐक्टर अनुपम खेर ने फिल्म 'खोसला का घोसला 2' बनाए जाने का आधिकारिक एलान कर दिया है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी कि फिल्म के पार्ट 2 में पुराने कलाकारों की वापसी हो रही है। फिल्म का पहला पार्ट 'खोसला का घोसला' 2006 में रिलीज़ हुआ था जिसमें बमन ईरानी और रणवीर शौरी ने काम किया था।