20 साल से इंडस्ट्री में हूं, उतना अधिक काम न कर पाने के चलते झुंझलाहट होती है: शमिता

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने कहा है, "मैं करीब 20 साल से इंडस्ट्री में हूं, यह सफर आसान नहीं रहा है। मेरी मुश्किल से कुछ ही फिल्में रिलीज़ हुई हैं।" उन्होंने कहा, "बात केवल पैसों की नहीं होती, कलाकार को अपनी क्रिएटिविटी भी दिखानी पड़ती है। ऐसे में उतना काम न कर पाने की वजह से मुझे झुंझलाहट होती है।"