2009 में अरबपति मंगर ने बताया था कि टेस्ला कैसे असफल होगी: सीईओ एलन मस्क
टेस्ला के सीईओ व दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क ने कहा है कि 2009 में अरबपति चार्ली मंगर ने उन्हें 'वह सभी तरीके बताए' थे जिससे उनकी कंपनी टेस्ला असफल होगी। मस्क ने ट्वीट किया, "मैं काफी निराश हुआ था...मैंने कहा कि मैं आपके सभी तर्कों से सहमत हूं...लेकिन कोशिश करने में कोई हर्ज़ नहीं है।"