For the best experience use inshorts app on your smartphone

Automobile News

भारत में कॉपर की मांग FY2026 में YoY 12% बढ़कर 2,100 KT पहुंच गई जबकि इस दौरान GDP ग्रोथ 7.7% रही। इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो सेक्टर में बढ़ती गतिविधियों से मांग को सहारा मिला। वहीं, EV की बिक्री 19% बढ़ी और इलेक्ट्रिक वाहनों से कॉपर की मांग 37 KT रही। घरेलू रिफाइंड कॉपर उत्पादन भी 23% बढ़कर 704 KT हो गया।
short by / 02:20 pm on 22 Oct
केंद्र सरकार कारों में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय के ड्राफ्ट के मुताबिक नए कार मॉडल्स में 1 अक्टूबर 2030 से ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS) अनिवार्य करने का प्रस्ताव है जबकि टैक्सी और ट्रांसपोर्ट कारों में 2029 से इमरजेंसी लेन कीपिंग और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम ज़रूरी करने की तैयारी है।
short by / 09:55 pm on 22 Oct
रिपोर्ट के अनुसार, 1 नवंबर से दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS6 पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री पर बैन लगेगा, जो 31 जनवरी तक रहेगा। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत NCR में ऐसी करीब 10 लाख से ज़्यादा गाड़ियां हैं। CNG, इलेक्ट्रिक, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं की गाड़ियों को छूट दी गई है।
short by / 11:09 am on 26 Oct
मारुति सुज़ुकी का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26% घटकर ₹2,466 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह ₹3,349 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹53,356 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान कुल खर्च 30% बढ़कर ₹50,619 करोड़ हो गया जबकि कंपनी ने रिकॉर्ड 6.97 लाख वाहन बेचे।
short by / 05:18 pm on 27 Oct
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि फिलहाल पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को 20% से आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने E20 को लेकर फैलाए जा रहे खराबी और इंजन बंद होने जैसे दावों को गलत जानकारी बताया है। बकौल सरकार, E20 से क्रूड के आयात पर करीब ₹1.60 लाख करोड़ की बचत हुई है।
short by / 08:12 pm on 27 Oct
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने वाले ई20 ईंधन के खिलाफ विरोध को पैसे देकर चलाया गया अभियान बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से 20 करोड़ दोपहिया और करीब 4 करोड़ कारें इस ईंधन पर चल रही हैं। इससे इंजन खराब होने का कोई सत्यापित प्रमाण नहीं मिला है।
short by / 09:26 pm on 27 Oct
जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने पुणे में डिफेंडर 110 SUV का स्थानीय उत्पादन शुरू कर दिया है जिससे यूरोप के बाहर भारत इस SUV का पहला मैन्युफैक्चरिंग बाज़ार बन गया है। भारत में उत्पादन शुरू होने से इसकी कीमत ₹34 लाख तक घटकर ₹99 लाख से ₹1.18 करोड़ (एक्स-शोरूम) हो गई है। वहीं, इसकी डिलीवरी 15 नवंबर से शुरू होगी।
short by / 09:28 pm on 27 Oct
इंडियन बैंक, SBI, कोटक महिंद्रा और HDFC बैंक त्योहारी सीज़न में कार लोन पर विशेष ऑफर दे रहे हैं। इंडियन बैंक शुरुआती सालाना 7.75% ब्याज दर पर ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस, कोटक 50% प्रोसेसिंग फीस छूट/ज़ीरो फोरक्लोज़र चार्ज, और HDFC बैंक 8.25% दर पर 8 साल का टेन्योर ऑफर कर रहा है। SBI इंटरेस्ट रेट में रियायत दे रहा है।
short by / 12:49 pm on 28 Oct
भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया का FY27 Q2 नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.9% घटकर ₹1,196 करोड़ रहा जबकि रेवेन्यू 18.5% बढ़कर ₹20,696 करोड़ हो गया। वहीं, इस दौरान कंपनी का EBITDA 18.7% गिरकर ₹1,974.5 करोड़ और EBITDA मार्जिन पिछले साल के 13.9% से घटकर 9.5% रह गया है।
short by / 04:25 pm on 28 Oct
टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी TML CV Holdings BV ने इटली की इवेको ग्रुप के 23.81 करोड़ शेयर 14.40 यूरो प्रति शेयर की दर से खरीदे, जो कुल हिस्सेदारी का 89.42% है। इवेको अब टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष सब्सिडियरी बन गई है। गौरतलब है कि एन चंद्रशेखरन को इवेको बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
short by / 08:36 am on 31 Oct
दिवाली 2026 पर SBI, HDFC, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंक कार लोन पर खास ऑफर दे रहे हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक सबसे कम 7.55% सालाना ब्याज दर पर लोन दे रहा है। कई बैंक प्रोसेसिंग फीस माफ कर रहे हैं। ₹5 लाख के 5 साल के लोन पर EMI करीब ₹10,000 से शुरू हो रही है।
short by / 10:45 am on 01 Nov
चीनी कंपनी BYD की करीब 3,000 हॉर्सपावर वाली इलेक्ट्रिक हाइपरकार 'यांगवांग U9 एक्सट्रीम' 500किमी/घंटा की टेस्टिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार एक बैरियर से टकरा गई, जिससे उसका अगला-पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार के अंदर मौजूद ड्राइवर बिना गंभीर चोट के बाहर निकल आया। हादसे में बैटरी में आग लगने की खबर नहीं है।
short by शुभम गुप्ता / 07:30 am on 04 Nov
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 8% से ज़्यादा उछल गए। शेयरों में तेज़ी के पीछे घरेलू बाज़ार में मज़बूत खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की वापसी को प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने इसके शेयर का टारगेट ₹508 से घटाकर ₹463 किया है।
short by / 12:29 pm on 05 Nov
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में सितंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे और नए बिज़नेस में एंट्री को मंज़ूरी के बाद गुरुवार को तेज़ी दिखी। कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में 8.40% उछलकर ₹1835.00 तक पहुंचा था जो इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई लेवल है। चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 27.5% बढ़कर ₹489 करोड़ रहा।
short by / 01:11 pm on 05 Nov
धनतेरस पर कारों, रेफ्रिजरेटर, कपड़े और जूतों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। गौरतलब है कि नवरात्रि से अब तक के त्योहारी सीज़न में सेल वैल्यू 20% और वॉल्यूम 5-8% बढ़ी है। मारुति ने 30,000 से अधिक कारें डिलीवर कीं। वहीं, गोदरेज एप्लायंसेज़ की वैल्यू 50% और हायर इंडिया की 30% बढ़ी जबकि ई-कॉमर्स ऑर्डर भी 20% से अधिक उछले।
short by / 12:52 pm on 07 Nov
मुंबई के डॉक्टर दंपति की ₹1 करोड़ से अधिक कीमत वाली मर्सिडीज़ SUV पिछले 3 महीने से ठाणे की वर्कशॉप में खड़ी है। मुंबई मिरर के मुताबिक, चूहों ने कार की वायरिंग को नुकसान पहुंचाया है। जुलाई 2024 में खरीदी गई इस SUV का इस्तेमाल नहीं कर पाने के बावजूद दंपति हर महीने ₹2.5 लाख की EMI भर रहे हैं।
short by पंकज कसरादे / 07:00 am on 10 Nov
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone