अहमदाबाद की एक अदालत ने शुक्रवार को गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी समेत 19 को 2016 में दंगा करने और गैर-कानूनी रूप से इकट्ठा होने के मामले में 6-माह की जेल की सज़ा सुनाई। बकौल मेवाणी, मामला 2016 में गुजरात यूनिवर्सिटी के कानून भवन का नाम बाबा साहब अंबेडकर भवन रखने की मांग और सड़क बंद करने का है।