2016 से क्रिएटर्स को आर्मेनिया की जीडीपी के बराबर पैसा दे चुका है OnlyFans: CEO
OnlyFans की सीईओ केली ब्लेयर ने बताया है कि उनका कंटेंट-सब्सक्रिप्शन प्लैटफॉर्म 2016 में लॉन्च के बाद से क्रिएटर्स को $25-बिलियन (तकरीबन ₹2.2 लाख करोड़) दे चुका है। ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स के मुताबिक, यह राशि आर्मेनिया की जीडीपी $25.79-बिलियन के लगभग बराबर है। उन्होंने ब्लूमबर्ग से कहा, "ऐसी बहुत कम कंपनियां हैं...जो दूसरों के लिए वेल्थ बनाने की बात करती हों।"