मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को बताया कि 2017 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले 5-राज्यों के विधानसभा चुनावों में इस बार मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है। बकौल चुनाव आयोग, "मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है...सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट इस्तेमाल किया जाएगा...और प्रत्येक विधानसभा में कम-से-कम एक मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा...प्रबंधित किया जाएगा।