मेगन मर्कल ने खुलासा किया है कि 2019 में उनके और प्रिंस हैरी के बेटे आर्ची के कमरे में आग लगने के बावजूद उन्हें उसे छोड़कर शाही दौरे से जुड़े 'आधिकारिक काम' से जाना पड़ा था। बकौल मेगन, जब वे दक्षिण अफ्रीका के शाही दौरे पर थे तब उन्हें पता चला कि बेटे के कमरे में आग लग गई थी।