ऐक्टर व बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी कमाल आर. खान (केआरके) को 2020 के उनके विवादित ट्वीट को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। दुबई में रहने वाले केआरके को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्हें आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।