inshorts

2020 के ट्वीट को लेकर गिरफ्तार हुए कमाल खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बोरीवली (महाराष्ट्र) कोर्ट ने 2020 के विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार हुए ऐक्टर और फिल्म क्रिटीक कमाल आर. खान (केआरके) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। केआरके ने दिवंगत ऐक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर ट्वीट किया था जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। केआरके को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।