2021 में बेरोज़गारी से 11,724 लोगों ने की खुदकुशी, सरकार कब तक बांटेगी जुमले?: प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "साल 2021 में बेरोज़गारी की वजह से देश में 11,724 लोगों ने आत्महत्या की।" उन्होंने आगे कहा, "वर्ष 2020 की तुलना में ये संख्या 26% ज़्यादा है।" बकौल प्रियंका, "पिछले 8 वर्षों में नौकरी मांगने वाले प्रति 1,000 लोगों में केवल 3 लोगों को नौकरी मिली...सरकार कब तक जुमले बांटेगी?"