2021 से 2025 के बीच इन सेलेब्स की हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है मौत

2021-2025 के बीच कई सेलिब्रिटीज़ की हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। हाल में शेफाली जरीवाला (42) की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। इसके अलावा ऋतुराज सिंह (59) और सिद्धार्थ शुक्ला (40) की भी कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई। ऐक्टर-फिल्ममेकर सतीश कौशिक (66), राजू श्रीवास्तव (58), सिंगर के.के (53) की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।