केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि 2021-22 के दौरान चक्रवाती तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण देशभर में 2,002 लोगों की जान चली गई। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में आंकड़े पेश करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 489 मौतें हुईं हैं, जबकि गुजरात और उत्तर प्रदेश में 162-162 मौतें हुईं हैं।