2021-22 में भारत का विदेशी कर्ज़ 8.2% बढ़कर $620.70 बिलियन हुआ: केंद्रीय वित्त मंत्रालय

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बताया है कि 31 मार्च 2022 को भारत का विदेशी कर्ज़ 8.2% बढ़कर $620.70 बिलियन हो गया, जो एक साल पहले $573.7 बिलियन था। मंत्रालय के मुताबिक, "मार्च-2022 के अंत में...जीडीपी के अनुपात के रूप में विदेशी लोन 19.9%....जबकि विदेशी लोन के अनुपात के रूप में विदेशी मुद्रा भंडार...2021 के 100.6% से थोड़ा कम 97.8% रहा।"