inshorts

2022 का यूपी विधानसभा चुनाव निषाद पार्टी व अपना दल के साथ लड़ेंगे: बीजेपी

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में ऐलान किया कि बीजेपी राज्य में 2022 का विधानसभा चुनाव निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी। राज्य में पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गठबंधन में अपना दल भी शामिल होगा।