वर्ष 2022 के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 929.40 अंक चढ़कर 59,183.22 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 271.65 अंक बढ़कर 17,625.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 25 में तेज़ी रही और बजाज फाइनेंस (3.52%), बजाज फिनसर्व (3.49%) और आईसीआईसीआई बैंक (3.31%) के शेयरों में सर्वाधिक तेज़ी रही।