2022 के पहले कारोबारी सत्र में 800 अंक उछला सेंसेक्स, 3 हफ्तों बाद दोबारा 59,000 के पार
2022 के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ने 1.30% की बढ़त बना ली है। बैंकिंग व फाइनेंस शेयरों में तेज़ी के साथ 800 अंक उछलकर 3 हफ्तों बाद सेंसेक्स दोबारा 59,000 के आंकड़े को पार कर गया जबकि निफ्टी 230 अंकों से अधिक बढ़कर 17,585 पर पहुंच गया है।