अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 18 दिसंबर को होने वाले फाइनल मैच के दौरान 2022 फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। इससे पहले अभिनेत्री नोरा फतेही ने कतर में फीफा फैन फेस्ट में परफॉर्म किया था। दीपिका ने इस साल की शुरुआत में कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्यों में से एक सदस्य के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।